चित्तौड़गढ़ विधायक आक्या ने की सख्त कानून बनाने की मांग, कहा- रेप के आरोपियों को मिले फांसी

चित्तौड़गढ़ विधायक आक्या ने की सख्त कानून बनाने की मांग, कहा- रेप के आरोपियों को मिले फांसी

DS7NEWS NETWORK 
जयपुर। राजस्थान विधानसभा में चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने महिलाओं और नाबालिग बालिकाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों पर कड़ी आपत्ति जताते हुए सख्त कानून बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बलात्कार और ब्लैकमेल जैसे जघन्य अपराधों के लिए फांसी की सजा का प्रावधान होना चाहिए, जिससे अपराधियों के मन में कानून का भय उत्पन्न हो।

बिजयनगर ब्लैकमेल कांड को बताया समाज पर कलंक

विधानसभा के स्थगन काल के दौरान विधायक आक्या ने कहा कि हाल ही में बिजयनगर ब्लैकमेल कांड ने पूरे राजस्थान को झकझोर कर रख दिया है। इसके अलावा गोगुंदा में भी उत्तर प्रदेश के दो युवकों की हरकतों के चलते दो चचेरी बहनों ने आत्महत्या कर ली थी। अजमेर में भी इसी तरह की घटना सामने आई थी। आक्या ने कहा कि ये सभी घटनाएं समाज के मुंह पर करारा तमाचा हैं और इन्हें रोकने के लिए कड़े कानून की आवश्यकता है।

सभी धर्मों और जातियों के अपराधियों को मिले समान सजा

आक्या ने कहा कि अपराधी किसी भी जाति या धर्म का हो, उसे सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने संसदीय कार्य मंत्री से अनुरोध किया कि जल्द ही ऐसा कानून लाया जाए, जिसमें ऐसे अपराधियों को बिना किसी रियायत के फांसी की सजा मिले।

सभी दल कानून बनाने में दें सहयोग

विधायक आक्या ने अपील की कि चाहे पक्ष हो या विपक्ष, सभी को राजनीति से ऊपर उठकर महिलाओं की सुरक्षा के लिए सख्त कानून बनाने में सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपराधियों के लिए किसी भी प्रकार की माफी नहीं होनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को पूरी तरह से रोका जा सके।

DS7 NEWS NETWORK | चित्तौड़गढ़


Post a Comment

Previous Post Next Post