चित्तौड़गढ़ में तबादले से नाराज तकनीकी कर्मचारी ने सहायक अभियंता पर किया हमला, कार में भी की तोड़फोड़
चित्तौड़गढ़ जिले के बस्सी में अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड कार्यालय में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। कार्यस्थल पर ही एक तकनीकी कर्मचारी ने अपने सहायक अभियंता पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इतना ही नहीं, गुस्से में उसने अभियंता की कार में भी तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ड्यूटी से गैरहाजिर रहने के कारण बदला कार्यक्षेत्र
बस्सी थाने में दी गई रिपोर्ट के अनुसार, अभियंता देवेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि तकनीकी कर्मचारी पप्पू लाल धाकड़ को विभागीय जांच के चलते मांगरोल निम्बाहेड़ा से निलंबित किया गया था। मई 2024 में उनका निलंबन बहाल कर दिया गया और बस्सी में पदस्थापना की गई। लेकिन पप्पू लाल धाकड़ पांच महीने तक ड्यूटी से गायब रहे, और उनके कार्य को लेकर लगातार शिकायतें आती रहीं। इस पर उच्चाधिकारियों ने उनका कार्यक्षेत्र बदलने के आदेश दिए।
नशे की हालत में किया हमला
10 मार्च को पप्पू लाल धाकड़ का कार्यक्षेत्र बदलकर अभयरपुरा फीडर से मोतीपुरा फीडर कर दिया गया। इससे नाराज होकर उसने नशे की हालत में सहायक अभियंता देवेंद्र कुमार मीणा पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। जब अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव किया, तो उसने अभियंता की कार में भी तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया।
पुलिस ने मामला किया दर्ज
(रिपोर्ट: DS7 News Network)
Tags
Breaking News