उदयपुर में पुलिया से फेंका 1 दिन का नवजात, सिर और पेट पर चोट के निशान
उदयपुर, 12 मार्च (DS7NEWS NETWORK): उदयपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अंबामाता थाना क्षेत्र की गुमानिया पुलिया के नीचे एक नवजात बालक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव को सबसे पहले एक कचरा बीनने वाली युवती ने देखा, जिसने पास की बिल्डिंग में तैनात गार्ड को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।
20 फीट ऊंचाई से फेंकने की आशंका
प्रारंभिक जांच में अंदेशा जताया जा रहा है कि नवजात को पुलिया की करीब 20 फीट ऊंचाई से फेंका गया था। शव कपड़े में लिपटा हुआ था, लेकिन उसके सिर और पेट पर गंभीर चोटों के निशान थे, जिनसे खून बह रहा था।
स्थानीय लोगों की भीड़ से जाम की स्थिति
घटना दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है। नवजात का शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे पुलिया पर ट्रैफिक जाम हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को हटाया और यातायात व्यवस्था को सुचारू किया।
पुलिस जांच में जुटी, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे
पुलिस ने नवजात के शव को एमबी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करा दिया है। अंबामाता थाना प्रभारी (SHO) मुकेश सोनी ने बताया कि नवजात को पुलिया से कौन फेंककर गया, इसका पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा
DS7NEWS NETWORK
Tags
Breaking News