चित्तौड़गढ़ पुलिसकर्मियों पर मारपीट-वसूली का आरोप, पीड़ित ने एसपी ऑफिस में सुनाई आपबीती, थानाधिकारी बोले- बजरी माफिया के दबाव के हथकंडे

चित्तौड़गढ़ में राधेश्याम जाट का आरोप : दो कांस्टेबलों पर मारपीट और अवैध वसूली का आरोप, थानाधिकारी ने बताया झूठा
          DS7NEWS NETWORK 
        रिपोर्टर प्रियंका कुमावत, चित्तौड़गढ़

डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़ जिले के साडास थाना क्षेत्र में रहने वाले राधेश्याम जाट ने दो कांस्टेबलों पर मारपीट और अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगाए हैं। राधेश्याम का कहना है कि पहले बजरी ट्रैक्टर चलाते वक्त भी उससे अवैध वसूली की जाती थी और अब काम छोड़ने के बाद भी धमकाकर पैसे मांगे जा रहे हैं।

राधेश्याम ने बताया कि 22 जून को ट्रैक्टर में डीजल भरवाकर खाद लेने जाते वक्त कांस्टेबल माखनलाल मीणा और अमीन मीणा ने रास्ते में रोककर उसे थप्पड़ मारे और जेब से 2300 रुपए निकाल लिए। घटना के बाद वह घर पहुंचा और परिजनों को जानकारी दी।

राधेश्याम अपनी शिकायत लेकर एसपी ऑफिस पहुंचा और आरोप लगाया कि कांस्टेबल खुद को सूचना अधिकारी बताकर सीधे एसपी से बात करने की धमकी देते हैं।

इस मामले में थानाधिकारी आजाद पटेल ने आरोपों को झूठा बताते हुए कहा कि बजरी माफिया पुलिस पर दबाव बनाने के लिए हथकंडे अपना रहे हैं। अगर किसी के साथ वाकई में गलत हुआ है तो पहले थाने या सीओ ऑफिस में शिकायत करें, जांच होगी। झूठे आरोप लगाना गलत है। पुलिस दबाव में आकर कोई गलत काम नहीं करेगी।

DS7NEWS NETWORK
रिपोर्टर  प्रियंका कुमावत, चित्तौड़गढ़

Post a Comment

Previous Post Next Post