चित्तौड़गढ़ गंभीरी नदी में मिला अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव, इलाके में सनसनी
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़ शहर के मध्य बह रही गंभीरी नदी में एनीकट के नीचे मंगलवार दोपहर एक युवक का शव तैरता मिला। युवक ने जींस और लाल रंग का टीशर्ट पहना हुआ था। शव की अब तक पहचान नहीं हो पाई है।जानकारी के अनुसार कोतवाली थाने से कुछ ही दूरी पर एनीकट के नीचे पानी में शव औंधे मुंह पड़ा था। इसे सबसे पहले एक चरवाहे ने देखा और लोगों को सूचना दी। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया।
मृतक की उम्र करीब 35 साल बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक शव दो से तीन दिन पुराना है और पानी में रहने से सड़ने लगा था। पुलिस शहरी क्षेत्र सहित जिले के अन्य थाना क्षेत्रों से लापता युवकों की जानकारी जुटाकर शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करने वाले गोपाल वेद भी मौके पर पहुंचे और शव को मोर्चरी में रखवाया गया।
Tags
Breaking News