DS7NEWS NETWORK JAIPUR 🚨
रिपोर्ट: विजय सिंह पंवार
डीएस सेवन न्यूज जयपुर में दो शातिर वाहन चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से तीन पावर बाइक समेत कुल 8 चोरी की बाइक जब्त की गई हैं। वहीं, एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है, जिसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक ये बाइक महेश नगर, रामनगरिया और ब्रह्मपुरी इलाके से चोरी की गई थीं।
ब्रह्मपुरी थाना सीआई राजेश गौतम ने बताया कि 20 जून को साहिल नामक युवक ने बाइक चोरी की रिपोर्ट दी थी। इस पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और अलवर निवासी सचिन मीणा को डिटेन कर पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि सचिन अपने दोस्त और एक नाबालिग के साथ मिलकर वाहन चोरी करता था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा।
पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वे अलवर के थानागाजी क्षेत्र के रहने वाले हैं। लग्जरी लाइफ जीने के लिए ऑन डिमांड वाहन चोरी कर कम दाम में बेचते थे। चोरी के पैसों से कमरे का किराया, होटल में खाना, क्लब जाना, महंगे कपड़े, जूते, घड़ी और मोबाइल खरीदते थे। बचे पैसों से पार्टी भी करते थे।
Tags
Breaking News