उदयपुर आबादी क्षेत्र में दिखा तेंदुआ, बड़ा हादसा टला – वन विभाग अलर्ट पर
डीएस 7 न्यूज उदयपुर शहर के राणा प्रताप नगर स्टेशन के पास स्थित ओस्तवाल नगर में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक तेंदुआ आबादी क्षेत्र में घूमता हुआ नजर आया। सुबह करीब 6 बजे लोगों ने तेंदुए को गलियों में घूमते देखा।
स्थानीय लोगों के अनुसार, तेंदुआ गलियों से निकलते हुए एक सोप स्टोन फैक्ट्री के गोदाम की दीवार लांघकर स्टेशन की ओर भागा, जहां से वह आयड़ नदी के रास्ते आगे बढ़ गया। राहत की बात रही कि इस दौरान किसी पर हमला नहीं हुआ और कोई जनहानि नहीं हुई।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम सुबह 7:30 बजे मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। फैक्ट्री और कॉलोनी में तेंदुए के पगमार्क भी मिले हैं।
वन विभाग का अनुमान है कि तेंदुआ एकलिंगपुरा के पास स्थित होड़ा वन खंड से आया होगा, जो ओस्तवाल नगर से लगभग 4 किलोमीटर दूर है। अब इस क्षेत्र में सुबह और शाम विशेष निगरानी रखी जाएगी ताकि किसी संभावित खतरे से बचा जा सके।
DS7NEWS NETWORK
📍 रिपोर्ट - DS7 टीम उदयपुर से
Tags
Breaking New