चित्तौड़गढ़ गोलीकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार
DS7NEWS NETWORK
डीएस 7 न्यूज चित्तौड़गढ़.उदयपुर-कोटा फोरलेन पर सेमलपुरा के पास स्थित एक होटल में 1 जून की रात युवक अजयराज सिंह की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने तीन शातिर आरोपियों को जैसलमेर से गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को तीनों को घटना स्थल पर ले जाकर मौका तस्दीक करवाई गई। अन्य आरोपियों की तलाश अब भी जारी है।
गिरफ्तार आरोपी:
हर्षवर्धन सिंह (28), निवासी सिहाणा, थाना राशमी
मनोज चौधरी (26), निवासी अगरपुरा, थाना सदर भीलवाड़ा
बद्री जाट (24), निवासी अगरपुरा, भीलवाड़ा
तीनों आरोपियों के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
पूछताछ में तीनों ने घटना में लिप्तता कबूल की है।
घटना का विवरण:
1 जून की रात अजयराज सिंह होटल में खाना खा रहा था, तभी हमलावरों ने घेरकर उस पर गोली चला दी। गोली युवक के सीने में लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। साथ ही, आरोपियों ने मौके पर खड़ी दो कारों में आग भी लगा दी थी।
पुलिस टीम का गठन और कार्रवाई:
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देश, एएसपी सरिता सिंह के मार्गदर्शन और डीएसपी विनय चौधरी की निगरानी में विभिन्न थानों की संयुक्त टीमें गठित की गईं।
थानाधिकारी सदर निरंजन प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम ने बाड़मेर, जोधपुर व जैसलमेर में सर्च ऑपरेशन चलाया और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
जैसलमेर एसपी सुधीर चौधरी और उनकी डीएसटी टीम की अहम भूमिका रही।
SP सुधीर जोशी ने चेताया:
"जो लोग आरोपियों को शरण देंगे या सहयोग करेंगे, उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। शेष फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।"
📍DS7NEWS NETWORK | चित्तौड़गढ़
✍️ Ground Report by DS7 टीम चित्तौड़गढ़
Tags
Breaking New