भगवान सांवलिया सेठ के दरबार में पहुंचीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह
डीएस 7 न्यूज चित्तौड़गढ़ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की धर्मपत्नी सोनल शाह बुधवार रात को भगवान सांवलिया सेठ के दर्शन हेतु पंहुचीं। पारिवारिक सदस्यों के साथ मंदिर में शयन आरती से पूर्व उन्होंने भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और देश-प्रदेश में सर्वत्र सुख-शांति एवं खुशहाली की कामना की।
मंदिर की परंपरा के अनुसार उनका विधिवत स्वागत किया गया। ओसरा पुजारी द्वारा उन्हें भगवान सांवलिया सेठ का चरणामृत एवं प्रसाद भेंट स्वरूप प्रदान किया गया। इसके साथ ही मंदिर कार्यालय की ओर से भगवान सांवलिया सेठ की तस्वीर भेंट की गई।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर उपखंड अधिकारी ऋषि सुधांशु पांडे, नायब तहसीलदार एवं प्रशासनिक अधिकारी प्रथम शिव शंकर पारीक तथा मंदिर प्रभारी राजेंद्र शर्मा भी मौजूद रहे
📍DS7NEWS NETWORK | मंडफिया चित्तौड़गढ़
✍️ Ground Report by DS7 टीम चित्तौड़गढ़
Tags
Breaking New