गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: इनोवा कार की चपेट में आए दंपति, पत्नी की मौत, पति गंभीर घायल
डीएस 7 न्यूज गोगुंदा। देर रात गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाईवे पर स्थित बीएसएनएल ऑफिस के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार इनोवा कार ने एक बाइक सवार दंपति को जबरदस्त टक्कर मार दी।
हादसे में सेमटाल गांव निवासी मोहनलाल पालीवाल गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनकी पत्नी मोहनी बाई की मौके पर ही मौत हो गई।
स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मोहनलाल को गोगुंदा से प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर किया।
- DS7NEWS NETWORK
आपके साथ, हर खबर के साथ
Tags
Breaking New