अलवर के अस्पताल में ICU में महिला से रेप, नर्सिंग स्टाफ पर आरोप

ICU में इंसानियत शर्मसार: नर्सिंग स्टाफ पर 32 वर्षीय महिला से रेप का आरोप
कमलेश आमेटा की रिपोर्ट | जयपुर/अलवर
डीएस 7 न्यूज राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ अपराधों की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। बीते एक सप्ताह में रेप से जुड़ा यह दूसरा मामला सामने आया है। ताजा मामला अलवर जिले के एमआईए क्षेत्र स्थित ESIC मेडिकल कॉलेज से सामने आया है, जहां ICU में भर्ती 32 वर्षीय महिला के साथ अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ द्वारा दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज आरोप लगाया गया है।

पीड़िता को ट्यूब ऑपरेशन के लिए 2 जून को अस्पताल में भर्ती किया गया था। महिला बेहोशी की हालत में थी, जब यह अमानवीय घटना हुई। होश में आने के बाद महिला ने पूरी आपबीती अपने पति को बताई। पति ने बिना देर किए पुलिस में मामला दर्ज कराया।


👉 DS7NEWS NETWORK

Post a Comment

Previous Post Next Post