चिरंजीवी योजना को फिर से शुरू करने की मांग पर युवा कांग्रेस का कलेक्ट्रेट के बाहर भारी प्रदर्शन
डीएस 7 न्यूज जयपुर। चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना को पुनः लागू करने की मांग को लेकर शुक्रवार को जयपुर में युवा कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जयपुर कलेक्ट्रेट का घेराव किया और गेट पर चढ़कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता जयपुर कलेक्ट्रेट में कलेक्टर जितेंद्र सोनी को ज्ञापन सौंपने पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें गेट पर ही रोक दिया। इससे नाराज कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट गेट पर ही प्रदर्शन तेज कर दिया।
इस प्रदर्शन में जयपुर शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश सैनी, जयपुर ग्रामीण अध्यक्ष धर्मवीर पायाला, प्रदेश प्रवक्ता रवि कुमार सिकदर, प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा भार्गव, महासचिव राजेश झाठीवाल और सुफियान देशवाली सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।
प्रवक्ता रवि कुमार सिकदर ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय शुरू की गई चिरंजीवी योजना गरीबों के लिए वरदान थी। इससे प्रदेश के लाखों लोगों को गंभीर बीमारियों का मुफ्त इलाज और 25 लाख रुपये तक का बीमा कवर मिला करता था।
युवा कांग्रेस ने मांग की है कि इस योजना को तुरंत दोबारा लागू किया जाए ताकि आमजन को फिर से राहत मिल सके।
DS7NEWSNETWORK
Tags
Breaking New