चित्तौड़गढ़ गोलीकांड में बड़ी कार्रवाई: फरार आरोपियों को पनाह देने वाले तीन सहयोगी गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़ गोलीकांड: फरार आरोपियों को आश्रय देने वाले तीन और आरोपी गिरफ्तार
डीएस 7 न्यूज जयपुर चित्तौड़गढ़। उदयपुर-कोटा फोरलेन पर सेमलपुरा के पास स्थित होटल में युवक अजयराज सिंह की गोली मारकर हत्या के मामले में चित्तौड़गढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में फरार मुख्य आरोपियों को आश्रय देने और फरारी में सहयोग करने वाले तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

एसपी सुधीर जोशी ने बताया कि 1 जून की रात होटल में खाना खा रहे अजयराज सिंह पर हमलावरों ने घेरकर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी, जिसमें सीने में गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के दौरान बदमाशों ने मौके पर खड़ी दो कारों को भी आग के हवाले कर दिया था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एएसपी सरिता सिंह और डीएसपी विनय चौधरी के नेतृत्व में थानाधिकारी निरंजन प्रताप सिंह के निर्देशन में गठित टीम ने पहले तीन मुख्य आरोपियों – हर्षवर्धन सिंह, मनोज चौधरी और बद्रीलाल जाट को गिरफ्तार किया था।

अब पुलिस ने उन तीन व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया है जिन्होंने फरार आरोपियों को पनाह दी थी —

1. सुरेंद्र सिंह उर्फ शेरू (धांगडास, गंगापुर, भीलवाड़ा)


2. सुरेंद्र सिंह (करणी जी का खेड़ा, गंगापुर, भीलवाड़ा)


3. सखी मोहम्मद उर्फ सलीम खान (छातरेल, जैसलमेर)



इन सभी को पुलिस ने डिटेन कर पूछताछ के बाद केस में गिरफ्तार कर लिया है। उनसे आगे की पूछताछ जारी है।

 पुलिस की यह कार्रवाई अपराधियों को संरक्षण देने वालों के खिलाफ भी सख्त संदेश मानी जा रही है।

रिपोर्ट: DS7NEWS NETWORK | चित्तौड़गढ़ ब्यूरो

Post a Comment

Previous Post Next Post