अलवर: शादी में पहनी 14.50 लाख की नोटों की माला हुई लूट, माला किराये की थी, हथियारबंद बदमाशों ने कार से बाइक को मारी टक्कर
डीएस 7 न्यूज अलवर जिले में एक अनोखी और हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक शादी समारोह के दौरान 14.50 लाख रुपये की नकली-नकदी की माला दूल्हे को पहनाई गई। माला को लेकर समारोह में खूब दिखावा हुआ, वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लेकिन यह शानो-शौकत कुछ ही देर में खतरनाक मोड़ ले गई।
दरअसल, यह माला किराये की थी और विवाह रस्मों के बाद माले का मालिक व उसका साथी मोटरसाइकिल पर माला लेकर लौट रहे थे। तभी अचानक एक कार में सवार बदमाशों ने बाइक को टक्कर मारी और हथियार दिखाकर माला लूटकर फरार हो गए।
Tags
Breaking New