CBN की बड़ी कार्रवाई: 974 किलो डोडा-चूरा बरामद, तस्कर फरार
डीएस 7 न्यूज चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए लगभग 973.700 किलो डोडा-चूरा बरामद किया है। तस्कर मौके से फरार हो गया है, लेकिन CBN की टीम ने अवैध माल से भरी गाड़ी को बांगेड़ा घाटा-कनेरा रोड पर जब्त कर लिया।
सूचना मिलते ही बनाई गई विशेष टीम
CBN को गुप्त सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध पिकअप वाहन भारी मात्रा में डोडा-चूरा लेकर जा रहा है। तुरंत चित्तौड़गढ़ CBN सेल की टीम गठित की गई और टीम ने बांगेड़ा घाटा-कनेरा रोड क्षेत्र में निगरानी शुरू की।
2-3 किलोमीटर तक पीछा, आरोपी भाग निकला
शनिवार रात जैसे ही संदिग्ध वाहन नजर आया, CBN टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया। मगर ड्राइवर ने रफ्तार तेज कर दी और भाग निकला। करीब 2 से 3 किलोमीटर पीछा करने के बाद वाहन कच्ची सड़क पर लावारिस हालत में खड़ा मिला।
वाहन से बरामद हुआ 973.700 किलो डोडा-चूरा
गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें करीब एक टन (973.700 किलो) डोडा-चूरा बरामद हुआ। यह मादक पदार्थ अवैध रूप से एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाया जा रहा था
रिपोर्ट: DS7NEWS NETWORK, चित्तौड़गढ़ ब्यूरो
Tags
Breaking New