चित्तौड़गढ़ में दर्दनाक हादसा, दूल्हे की मौत – दुल्हन समेत 7 को किया गया रेफर

बेगूं सड़क हादसा: नवविवाहित जोड़े की खुशियां मातम में बदली, दूल्हे की मौत, दुल्हन सहित 8 घायल
डीएस 7 न्यूज चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने नवविवाहित जोड़े की खुशियों को मातम में बदल दिया। आमल्दा और अनोपपुरा के बीच एक इक्को कार और सामने से आ रही वेगनआर कार की भीषण टक्कर हो गई, जिसमें दूल्हे की मौत हो गई, जबकि दुल्हन सहित 8 लोग घायल हो गए। घायलों में से 7 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, मंडावरी निवासी कालू लाल बलाई की विगत 12 मई को शादी हुई थी। रविवार को कालू लाल अपनी नवविवाहित पत्नी और परिजनों के साथ जूणजी महाराज के दर्शन और धोक लगाने के लिए इक्को कार से जा रहे थे। इसी दौरान आमल्दा और अनोपपुरा के बीच उनकी गाड़ी सामने से आ रही वेगनआर से टकरा गई और दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई।

हादसे में दूल्हे कालू लाल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत घायलों को बेगूं उपजिला चिकित्सालय पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दुल्हन सहित 7 गंभीर घायलों को उच्च उपचार के लिए रेफर कर दिया गया। एक घायल को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

मृतक कालूलाल अपने पिता रतनलाल बलाई का इकलौता पुत्र था। उसकी हाल ही में हुई शादी के बाद परिवार उत्साह से भरा हुआ था, लेकिन अचानक हुए इस हादसे ने पूरे परिवार को गमगीन कर दिया।

DS7NEWS NETWORK 

Post a Comment

Previous Post Next Post