उदयपुर स्वर्णगढ़ रिसॉर्ट में वेश्यावृत्ति रैकेट का भंडाफोड़, 14 युवतियां समेत 29 गिरफ्तार

उदयपुर स्वर्णगढ़ रिसॉर्ट में वेश्यावृत्ति रैकेट का भंडाफोड़, 14 युवतियां समेत 29 गिरफ्तार – मुख्य आरोपी हर्षवर्धन व नरगिस फरार
डीएस 7 न्यूज उदयपुर | शहर की सुखेर थाना पुलिस ने बीती रात स्वर्णगढ़ रिसॉर्ट में बड़ी कार्रवाई करते हुए वेश्यावृत्ति के एक संगठित रैकेट का पर्दाफाश किया। पुलिस ने मौके से 14 युवतियों सहित कुल 29 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि इस गोरखधंधे के मुख्य संचालक हर्षवर्धन सिंह और उसकी साथी नरगिस फरार हैं। पुलिस की टीमें दोनों की तलाश में दबिश दे रही हैं।

बोगस ग्राहक बनाकर की गई प्लानिंग
थानाधिकारी रविंद्र चारण ने बताया कि मुखबिर से मिली जानकारी पर कार्रवाई करते हुए एक पुलिसकर्मी को ग्राहक बनाकर रिसॉर्ट में भेजा गया। जैसे ही वहां वेश्यावृत्ति की पुष्टि हुई, डिप्टी कैलाशचन्द्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश देकर रैकेट का भंडाफोड़ किया।

इवेंट कंपनी की आड़, बड़े शहरों से लाई जाती थीं युवतियां
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी दिल्ली, मध्यप्रदेश, हरियाणा, कोटा और जयपुर से युवतियों को इवेंट कंपनी में नौकरी का झांसा देकर उदयपुर बुलाते थे। इसके बाद उन्हें जबरन देह व्यापार में धकेल देते थे। यह रैकेट काफी समय से चल रहा था, जिसे अब जाकर पकड़ा गया है।

गिरफ्तार आरोपी – देश के कई राज्यों से जुड़े तार
गिरफ्तार लोगों में गुजरात के राजकोट, भावनगर, थानगढ़ और अहमदाबाद से कई युवक शामिल हैं:

राजकोट: आशीष, अश्विन, कल्पेश चोटालिया, प्रवीण हिरानी, हर्षित अजमेरा, विपुल पिपलिया, मिहिर चौहान, नीलेश नकलानी

भावनगर: दर्शन, आशीष जोशी

थानगढ़: नीतेश डोडिया

अहमदाबाद: मृणाल सोलंकी

अन्य: अर्जुन सिंह चौहान, मुकेश, भारत धाबाई

Post a Comment

Previous Post Next Post