उदयपुर: स्पा में मसाज करवाकर बनाई वीडियो, 1 लाख मांगे, नहीं देने पर यूट्यूब पर की अपलोड 2 यूट्यूबर पर केस दर्ज

स्पा में मसाज करवाकर बनाई वीडियो, 1 लाख की डिमांड, नहीं देने पर किया वायरल — दो यूट्यूबर नामजद
डीएस 7 न्यूज उदयपुर | शहर के प्रतिष्ठित पारस तिराहा स्थित बेला स्पा सेंटर एक सनसनीखेज ब्लैकमेलिंग मामले का केंद्र बन गया है। यहां की मैनेजर ने सूरजपोल थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि दो यूट्यूबर ने स्पा में मसाज के दौरान गुपचुप वीडियो बनाई और फिर एक लाख रुपये की मांग की। जब पैसे नहीं मिले, तो वीडियो को यूट्यूब पर सार्वजनिक कर दिया गया।

मसाज के बहाने वीडियो शूट — फिर शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग का खेल
27 मई को दो युवक स्पा पहुंचे। उन्होंने खुद को 'दीपक' नाम से दर्ज किया और पहले मसाज की दरें पूछीं। 45 मिनट की मसाज के लिए 1000 की बात तय हुई, मगर बाद में 800 रुपये में मसाज हुई। इसी दौरान उन्होंने कथित तौर पर एक्स्ट्रा सर्विस की डिमांड की, जिसे महिला स्टाफ ने साफ इनकार कर दिया। मसाज के दौरान एक युवक ने 1500 और दूसरा 2000 रुपए की टिप दी।

महिला स्टाफ पर बनाया दबाव, फोन कॉल से दी धमकियां
अगले दिन यानी 28 मई को स्पा संचालक मनोज को एक कॉल आई, जिसमें स्पा में अवैध गतिविधियों की शिकायत की गई। मैनेजर ने जब महिला स्टाफ से पूछताछ की, तब पता चला कि मसाज के दौरान दोनों आरोपियों ने पानी मांगा था। स्टाफ को शक है कि उसी दौरान उन्होंने चोरी-छिपे वीडियो रिकॉर्डिंग की।

29 मई को एक परिचित बजाज ने कॉल कर बताया कि वीडियो यूट्यूब पर डालने की धमकी दी जा रही है और ‘मेवाड़ उदय न्यूज’ से जुड़े यूट्यूबर अभिषेक और दीपक एक लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। 3 जून तक बार-बार कॉल और डिमांड के बावजूद जब पैसे नहीं मिले, तो वीडियो यूट्यूब पर अपलोड कर दिया गया


Post a Comment

Previous Post Next Post