निम्बाहेड़ा अय्यप्पा मंदिर चोरी का खुलासा: आरोपी गिरफ्तार, वाद्य यंत्र बरामद"

अय्यप्पा मंदिर चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, वाद्य यंत्र बरामद

डीएस 7 न्यूज निम्बाहेड़ा। कस्बे के अय्यप्पा मंदिर में 28 मई की रात को हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए निम्बाहेड़ा कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर मंदिर से चोरी किया गया वाद्य यंत्र और ट्यूबवेल की मोटर केबल सेट बरामद कर लिए हैं।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर परिसर से चोरी की वारदात के बाद थानाधिकारी रामसुमेर मीणा के निर्देशन में एएसआई सूरज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। इस टीम में हेड कांस्टेबल हरविन्द्र सिंह और कांस्टेबल विरेन्द्र, सुमित कुमार, शिशपाल, ज्ञानप्रकाश व हेमन्त कुमार शामिल रहे।

गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने मध्यप्रदेश के नीमच जिले के थाना नीमच कैंट क्षेत्र में रेलवे स्टेशन रोड पर झुग्गी झोपड़ी में रह रहे करण पुत्र रमेश चंद्र अहीर (उम्र 26 वर्ष, निवासी अजगन मंडी, नीमच) को हिरासत में लिया। गहन पूछताछ में आरोपी ने मंदिर से वाद्य यंत्र व मोटर सेट चोरी करने की बात स्वीकार की।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वाद्य यंत्र बरामद कर जब्त कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है

ऐसी ही बड़ी खबरों के लिए जुड़े रहिए –
🔴 DS7NEWS NETWORK – आपकी आवाज, आपकी खबर 🔴

Post a Comment

Previous Post Next Post