जयपुर भीषण सड़क हादसा: जयपुर के मोखमपुरा में केमिकल टैंकर में लगी आग, ड्राइवर जिंदा जला मौके पर नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड 1 घंटे की देरी से पहुंची

भीषण सड़क हादसा: जयपुर के मोखमपुरा में केमिकल टैंकर में लगी आग, ड्राइवर जिंदा जला
DS7NEWS NETWORK | रिपोर्ट: विजय सिंह पंवार
डीएस सेवन न्यूज जयपुर नेशनल हाईवे-48 पर बुधवार सुबह करीब 8.30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें केमिकल टैंकर में आग लग गई। हादसा जिले के मोखमपुरा कस्बे में हुआ। आग की चपेट में आने से टैंकर चालक राजेन्द्र की मौके पर ही जलकर मौत हो गई।

टैंकर में भरा हुआ मेथेनॉल हाईवे पर बिखर गया, जिससे आग फैलने का खतरा बना रहा। आग और धुएं का गुबार करीब 300 मीटर दूर से ही नजर आ रहा था। डर के मारे आसपास चल रही गाड़ियां वहीं रुक गईं। कई वाहन चालकों ने अपनी गाड़ियां हाईवे पर ही छोड़ दी और खेतों की ओर भाग गए।

हादसे की सूचना मिलने पर मौखमपुरा थाने की टीम मौके पर पहुंची। हेड कॉन्स्टेबल मदन कसवा ने बताया कि आग पर काबू पाने के प्रयास जारी रहे और ट्रैफिक को एक लेन पर डायवर्ट किया गया।

प्रत्यक्षदर्शी विशाल ने बताया, “मैं जयपुर की ओर जा रहा था, तभी टैंकर पलटा और आग का गोला बन गया। हम डर के मारे कार से उतरकर पीछे की ओर भागे। हमारे साथ चल रहे दूसरे वाहन भी रुक गए और लोग खुले मैदान की ओर दौड़ पड़े। गनीमत रही कि किसी और को नुकसान नहीं हुआ।”

हादसे के कारण करीब आधे घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मोर्चा संभाला और स्थिति पर नियंत्रण पाया।

Post a Comment

Previous Post Next Post