रिपोर्टर: जिन्नत, उदयपुर डीएस सेवन न्यूज
डीएस सेवन न्यूज प्रांतीज (गुजरात) राष्ट्रीय राजमार्ग 48 (NH-48) पर मुंबई से उदयपुर आ रही एक बस ने आज सुबह ट्रक से टक्कर मार दी, जिसमें तीन यात्रियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। यह घटना गुजरात के साबरकांठा जिले के प्रांतिज तालुका के कटवाड़ क्षेत्र में हुई।
मृतकों में नांदेशमा और सायरा के यात्री शामिल हैं। घायलों को हिम्मतनगर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है।
संवाददाता जिन्नत, उदयपुर डीएस सेवन न्यूज उदयपुर
Tags
Breaking News