चित्तौड़गढ़ अरनिया पंथ नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, 12 दिन पहले ही हुआ था विवाह

डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़ | शंभूपुरा क्षेत्र के अरनिया पंथ गांव में दो दिन पहले नवविवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मंदसौर निवासी सुनील उर्फ सोनू सालवी का विवाह बिहार निवासी छोटी से इसी महीने 12 जून को हुआ था। विवाह के बाद छोटी अपने पति सुनील के साथ अरनिया पंथ स्थित अपने काका भरत पुत्र मोहन सालवी के घर रह रही थीं। सोमवार को सुनील किसी काम से मंदसौर गया था, उस समय घर पर छोटी के साथ काका-काकी ही मौजूद थे। इसी दौरान छोटी ने छत पर लगे टीन शेड के पाइप से रस्सी बांधकर फांसी लगा ली।

घटना की सूचना पर शंभूपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाधिकारी रामलाल ने जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया और जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया।

गुरुवार को पीहर पक्ष के परिजन बिहार से पहुंचे, जिसके बाद पोस्टमार्टम कर शव उन्हें सौंप दिया गया। चूंकि विवाह को मात्र 12 दिन ही हुए थे, इस कारण शंभूपुरा पुलिस ने मामले की सूचना उपखंड अधिकारी बीनू देवल को दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post