चित्तौड़गढ़ मंडपिया अमावस्या पर उमड़ी आस्था, जवाब में बरसीं लाठियां: सांवलिया जी मंदिर में हंगामे के दो वीडियो वायरल

DS7NEWS NETWORK मंडफिया, चित्तौड़गढ़ से विशेष रिपोर्ट

श्रद्धा पर लाठियां: सांवलिया सेठ मंदिर में अमावस्या पर भगदड़ के बीच गूंजीं लाठियाँ, दो वीडियो वायरल
डीएस सेवन न्यूज मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री सांवलिया सेठ मंदिर, मंडफिया में अमावस्या पर दर्शन को उमड़ी भीड़ के बीच दो लाठीचार्ज के वीडियो सामने आए हैं, जिनमें से एक में निजी सुरक्षा गार्ड (टाइगर फोर्स) और दूसरे में पुलिसकर्मी द्वारा लाठी चलाने की घटनाएं कैद हुई हैं।
पहला वीडियो दिन में मंदिर परिसर का है, जहां श्रद्धालु बैरिकेड्स पार कर एग्जिट से प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे। भीड़ नियंत्रण में करने के प्रयास में टाइगर फोर्स के गार्डों ने लाठियां चलाईं, जिससे दो महिलाएं और एक गार्ड नीचे गिर गए। हालात में कुछ देर के लिए भगदड़ जैसे हालात बने, लेकिन स्थिति को काबू में ले लिया गया।

वीडियो वायरल होने पर मंदिर मंडल की मुख्य कार्यपालक प्रभा गौतम ने तुरंत संज्ञान लेते हुए जांच शुरू करवाई। वीडियो सही पाए जाने पर सिक्योरिटी इंचार्ज गुलाब सिंह को नोटिस जारी किया गया और लाठी चलाते दो गार्डों को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।

दूसरा वीडियो रात का है, जब वीआईपी गेट खोलने की मांग कर रहे श्रद्धालुओं को समझाने के प्रयास में पुलिस ने डंडे चला दिए। वीडियो में भदेसर डिप्टी अनिल शर्मा डंडा लिए नजर आए, वहीं एक बुजुर्ग श्रद्धालु घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

जब इस मामले में डिप्टी से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। मंडफिया थाना प्रभारी गोकुल डांगी ने बताया कि उन्हें लाठीचार्ज की जानकारी नहीं थी, और वे बुजुर्ग को स्वयं सुरक्षित स्थान पर ले गए।

मुख्य कार्यपालक प्रभा गौतम ने दोहराया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोपरि है, और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों इसके लिए जिग-जैग एंट्री सिस्टम और निगरानी व्यवस्था को और सख्त किया जाएगा।

यह घटनाक्रम श्रद्धालुओं में नाराजगी का कारण जरूर बना है, लेकिन प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई और बेहतर व्यवस्था के साथ आगे की तैयारियां की जाएंगी

DS7NEWS NETWORK – मंडफिया, चित्तौड़गढ़


Post a Comment

Previous Post Next Post