चित्तौड़गढ़ बोलेरो की टक्कर से ननद-भाभी की मौत, युवक गंभीर घायल घायल को उदयपुर रेफर

बोलेरो की टक्कर से ननद-भाभी की दर्दनाक मौत, पति गंभीर घायल; हाईवे पर हुआ हादसा, ग्रामीणों में आक्रोश

     DS7NEWS NETWORK CHITTORGARH 
      रिपोर्टर: प्रियंका कुमावत, चित्तौड़गढ़


डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़ जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें ननद और भाभी की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा भीलवाड़ा-उदयपुर हाईवे पर बराड़ा गांव के पास हुआ।

बराड़ा गांव निवासी रमेश जटिया अपनी पत्नी सुगना बाई (34) और बड़ी बहन कमला बाई (50) को बाइक से ओडुंद गांव छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बोलेरो ने रॉन्ग साइड से बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि तीनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े।

हादसे में एक की मौके पर मौत, दूसरी ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

हादसे में कमला बाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुगना बाई और रमेश गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को चित्तौड़गढ़ जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत देखते हुए उन्हें उदयपुर रेफर कर दिया।

उदयपुर में इलाज के दौरान सुगना बाई ने भी दम तोड़ दिया। फिलहाल रमेश का इलाज उदयपुर में जारी है।

बिना नंबर प्लेट की बोलेरो ने बढ़ाई मुश्किल, ग्रामीणों में आक्रोश
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जिस बोलेरो ने बाइक को टक्कर मारी, उस पर आगे और पीछे कोई नंबर प्लेट नहीं लगी थी। इससे गाड़ी और चालक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर बोलेरो और चालक की तलाश शुरू कर दी है।

हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण और समाज के लोग मौके पर पहुंचे और जिला अस्पताल भी पहुंचे

चित्तौड़गढ़ से DS7NEWS NETWORK के लिए
📸 रिपोर्ट: प्रियंका कुमावत

Post a Comment

Previous Post Next Post