चित्तौड़गढ़ को टीबी मुक्त बनाने के लिए "निक्षय मित्र" अभियान शुरू
स्वास्थ्य कर्मियों की भागीदारी से 1000 पोषण किट वितरण का लक्ष्य
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़, 27 जुलाई (DS7NEWS)जिले को क्षय रोग (टीबी) से मुक्त बनाने के लिए चिकित्सा विभाग ने विशेष पहल शुरू की है। 27 से 31 जुलाई तक चलने वाले निक्षय मित्र बनाओ अभियान. के तहत सभी स्वास्थ्यकर्मी स्वेच्छा से टीबी मरीजों को पोषण किट उपलब्ध करवाएंगे।
प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त पहल
जिला कलक्टर डॉ. आलोक रंजन के निर्देशन में इस अभियान की शुरुआत हुई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ताराचंद गुप्ता.ने बताया कि अब तक जिले में 488 निक्षय मित्र पंजीकृत हो चुके हैं, जो टीबी रोगियों को पोषण सहायता प्रदान कर रहे हैं। इस बार 1000 पोषण किट वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है।
राज्य स्तर से मिल रहा मार्गदर्शन
राज्य के निदेशक (जन स्वास्थ्य) डॉ. रवि प्रकाश शर्मा और क्षय रोग अधिकारी डॉ. पुरुषोतम सोनी ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। खंड स्तर पर भी चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
आम जनता से अपील
चिकित्सा विभाग ने नागरिकों से भी इस अभियान में सहयोग की अपील की है, ताकि अधिक से अधिक टीबी रोगियों तक पोषण किट पहुँच सके और चित्तौड़गढ़ जिले को टीबी मुक्त बनाया जा सके।
DS7NEWS NETWORK, चित्तौड़गढ़
Tags
Breaking News