चित्तौड़गढ़ रावतभाटा में रात 2 बजे मूसलाधार बारिश का कहर, खेत में फंसे परिवार के 8 सदस्य एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर निकाले

डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़ रावतभाटा में रात 2 बजे हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। धावतकला गांव में एक परिवार खेत पर सो रहा था। अचानक आई तेज बारिश से नदी-नाले उफान पर आ गए। इससे परिवार खेत में फंस गया। परिवार के साथ 2 साल का बच्चा भी था।

ग्रामीणों को जैसे ही इसकी जानकारी मिली, वे तुरंत मदद के लिए एकत्रित हुए। उन्होंने प्रशासन को सूचना दी।

तहसीलदार विवेक गरासिया के अनुसार देरशाम कोटा एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर पूरे परिवार के 8 सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला।

बारिश से कई जगहों पर नुकसान की सूचना है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Post a Comment

Previous Post Next Post