सुविवि में एबीवीपी का छात्रसंघ चुनाव के लिए जोरदार प्रदर्शन
डीएस सेवन न्यूज उदयपुर: मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय (सुविवि) में सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के समर्थित छात्रनेताओं ने छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। दोपहर करीब 12:30 बजे, छात्रनेता प्रशासनिक भवन पर जुटे और अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। उन्होंने थालियां बजाईं, रैली निकाली और कुलगुरु प्रो. सुनीता मिश्रा के दफ्तर के बाहर जमकर नारेबाजी की।
छात्रनेता रौनकराज सिंह शक्तावत ने कहा कि पिछले दो साल से छात्रसंघ चुनाव नहीं होने से लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन हो रहा है, जिससे छात्रों में आक्रोश और निराशा बढ़ रही है। रजिस्ट्रार वृद्धिचंद गर्ग को सौंपे गए ज्ञापन में छात्रों ने नई शिक्षा नीति के तहत चुनाव को आवश्यक बताया। प्रदर्शन में रौनकराज सिंह शक्तावत, त्रिभुवन सिंह राठौड़, प्रवीण टांक, युवराज सिंह राव, और अजीत रॉयल शामिल थे।
*समाधान: प्रदेश में पिछले दो बार से छात्रसंघ चुनाव नहीं हुए हैं। अब नगर निकाय और पंचायत राज चुनाव के कारण इन्हें टाला जा सकता है। सरकार इनके साथ छात्रसंघ चुनाव की तारीखें घोषित कर सकती है।
DS7NEWS NETWORK, उदयपुर
रिपोर्ट: जिन्नत, उदयपुर
Tags
Breaking News