निम्बाहेड़ा में रेलवे स्टेशन पर करंट से 15 वर्षीय किशोर झुलसा चित्तौड़गढ़ रेफर

निम्बाहेड़ा में रेलवे स्टेशन पर करंट से 15 वर्षीय किशोर 80% झुलसा, चित्तौड़गढ़ रेफर 
डीएस सेवन न्यूज निम्बाहेड़ा रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह 7 बजे एक दर्दनाक हादसे में 15 वर्षीय किशोर विजय गुजराती करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसका शरीर 80 प्रतिशत झुलस गया। घायल किशोर को प्राथमिक उपचार के बाद चित्तौड़गढ़ रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

किशोर की बहन लक्ष्मी ने बताया कि वह रेलवे स्टेशन पर मजदूरी करती है और माता-पिता के निधन के बाद अपने छोटे भाई विजय गुजराती, जो मध्यप्रदेश के नीमच का निवासी है, की देखभाल कर रही है। सोमवार सुबह विजय खेलते-खेलते रेलवे स्टेशन की डीपी पर चढ़ गया। डीपी चालू होने के कारण उसे तेज करंट लग गया, जिससे उसका शरीर बुरी तरह झुलस गया।

हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने रेलवे स्टेशन प्रशासन को सूचित किया। प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एंबुलेंस बुलवाई। घायल किशोर को पहले निम्बाहेड़ा जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए चित्तौड़गढ़ रेफर कर दिया गया।

वर्तमान में विजय का इलाज चित्तौड़गढ़ में चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

DS7NEWS NETWORK, निम्बाहेड़ा

Post a Comment

Previous Post Next Post