उदयपुर फाइल्स की रिलीज पर रोक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जल्द
डीएस सेवन न्यूज उदयपुर के बहुचर्चित कन्हैयालाल हत्याकांड पर आधारित फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' की रिलीज पर दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा लगाई गई रोक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। फिल्म के निर्माताओं ने हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। सुप्रीम कोर्ट ने मामले को जल्द सूचीबद्ध करने का आदेश दिया है।
यह फिल्म 12 जुलाई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन दिल्ली हाईकोर्ट ने जमीयत उलेमा-ए-हिंद की याचिका पर सुनवाई के बाद रिलीज पर अंतरिम रोक लगा दी थी। याचिकाकर्ताओं ने दावा किया था कि फिल्म सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ सकती है। अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सबकी निगाहें टिकी हैं।
Tags
Breaking News