उदयपुर वल्लभनगर: स्कूल परिसर में पानी-पानी, छात्र-शिक्षक बेहाल

उदयपुर  वल्लभनगर उदयपुर: तेज बारिश से स्कूल में पानी भरा, पढ़ाई प्रभावित

डीएस सेवन न्यूज उदयपुर वल्लभनगर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेताखेड़ा में तेज बारिश के कारण स्कूल परिसर में पानी भर गया है। छठी और सातवीं कक्षा के कमरों में पानी भरने से पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हुई है। स्कूल पहले से ही कक्षा कक्षों की कमी से जूझ रहा था, और अब बारिश ने समस्या को और गंभीर कर दिया है। छात्रों और शिक्षकों को पानी से होकर स्कूल पहुंचना पड़ रहा है। यह स्कूल भीण्डर पंचायत समिति के सारगपुरा भीण्डर ग्राम पंचायत में स्थित है।

Post a Comment

Previous Post Next Post