चित्तौड़गढ़ रावतभाटा में बारिश बनी बला: 12 साल का मासूम नाले में बहा, अब तक लापता; पुलिस और प्रशासन तलाश में जुटे

चित्तौड़गढ़: नाले में बहा 12 साल का बच्चा, तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

DS7NEWS NETWORK, चित्तौड़गढ़
रिपोर्टर: प्रियंका कुमावत, चित्तौड़गढ़
डीएस सेवन न्यूज रावतभाटा शहर में रविवार रात 2 बजे से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने पूरे शहर को बेहाल कर दिया है। अब तक 92 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जिससे गली-मोहल्लों और मुख्य सड़कों पर तेज पानी का बहाव शुरू हो गया है। निचले इलाकों में घरों तक पानी घुस गया है, जिससे आमजन को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

इसी बीच सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे वार्ड 39 के कुम्हार मोहल्ले में 12 वर्षीय हनी पुत्र चन्द्रभान सिंह घर के बाहर खेलते समय अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गया और बरसाती नाले में बह गया।

सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक बच्चे का कोई सुराग नहीं लग पाया है। स्थानीय लोग भी बच्चे की तलाश में जुटे हुए हैं।

स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और बच्चों को घरों से बाहर न निकलने की अपील की है।


Post a Comment

Previous Post Next Post