डीएस सेवन न्यूज निम्बाहेड़ा में गुरुवार को सोशल मीडिया पर डॉ. भीमराव अंबेडकर और मुस्लिम समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विनय डागर की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया। इसके बाद राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद सहित अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों ने सर्कल इंस्पेक्टर संजय शर्मा से मिलकर कठोर कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने आरोपी कमल भटनागर को हिरासत में लेकर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्रतिनिधिमंडल में बिहारी लाल सोलंकी, रामचंद्र बामनिया, प्रकाश मेघवाल, संपत राठौड़, राजेश गुशर, राजेश राठी और गणेश डामोर सहित अन्य लोग शामिल रहे।
🔹 और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए — सिर्फ DS7NEWS NETWORK पर।
Tags
Breaking News