NSUI ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन – प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को राहत दिलाने की मांग
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़ के महाराणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय (PG College) में शुक्रवार को NSUI (नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया) के प्रतिनिधिमंडल ने प्राचार्य महोदय को ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में प्रथम वर्ष के सभी संकायों के छात्रों के लिए दस्तावेज़ सत्यापन एवं फीस जमा कराने की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की गई है।
छात्र प्रतिनिधियों का कहना है कि कई विद्यार्थी दूरदराज़ क्षेत्रों से आते हैं और उन्हें दस्तावेज़ जुटाने व फीस की व्यवस्था करने में समय लग रहा है। ऐसे में तिथि बढ़ाना छात्रों के हित में होगा और उन्हें मानसिक तनाव से राहत मिलेगी
प्राचार्य महोदय ने ज्ञापन प्राप्त कर इस पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया है।
DS7 News Network
Chittorgarh
Tags
Breaking News