सीकर खाटूश्यामजी में श्रद्धालुओं पर लाठी-डंडों से हमला, महिलाओं से भी मारपीट; 4 दुकानदार गिरफ्तार---

खाटूश्यामजी में श्रद्धालुओं पर दुकानदारों का हमला – महिलाओं तक को नहीं बख्शा, 4 गिरफ्तार
डीएस सेवन न्यूज सीकर राजस्थान के प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे मध्यप्रदेश के उज्जैन से आए श्रद्धालुओं के साथ शर्मनाक घटना सामने आई है। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे बारिश से बचने के लिए दुकान में खड़े हुए श्रद्धालुओं को दुकानदारों ने बाहर निकालने की कोशिश की और मना करने पर उनके साथ लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिख रहा है कि कैसे श्रद्धालुओं और दुकानदारों के बीच विवाद बढ़ा और फिर दुकानदारों ने हमला कर दिया।

महिलाओं के साथ भी मारपीट, चेन-मंगलसूत्र तक तोड़े
श्रद्धालु निखिल यादव के अनुसार, "हम परिवार के साथ बाबा श्याम के दर्शन को जा रहे थे। बारिश तेज थी, इसलिए श्याम कुंड के पास एक दुकान में रुक गए। दुकानदारों ने महिलाओं के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी और लाठियों से हमला कर दिया। महिलाओं के गहने तक तोड़ दिए गए।"

पुलिस ने की कार्रवाई, चार दुकानदार गिरफ्तार
एसएचओ पवन चौबे ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 4 दुकानदारों को शांतिभंग की धारा में गिरफ्तार कर लिया है। श्रद्धालुओं की ओर से अब तक कोई लिखित रिपोर्ट नहीं दी गई है। रिपोर्ट मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हुई है। इसमें नजर आ रहा है कि महिलाओं के साथ भी धक्का-मुक्की की गई

सीसीटीवी में कैद हुई घटना
घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह दुकानदारों ने श्रद्धालुओं को दुकान से भगाने की कोशिश की और फिर विवाद बढ़ते ही मारपीट शुरू हो गई।

स्थानीय प्रशासन और मंदिर समिति पर भी उठे सवाल
इस घटना ने मंदिर क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बाबा श्याम के दरबार में दर्शन को आए श्रद्धालुओं के साथ इस तरह का व्यवहार निंदनीय है। प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

👉 देखते रहिए — DS7 NEWS NETWORK
जहां हर खबर है साफ और निर्भीक!

Post a Comment

Previous Post Next Post