चित्तौड़गढ़ डूंगला निर्माणाधीन मंदिर को क्षतिग्रस्त करने का आरोपी गिरफ्तार पुलिस रिमांड पर जांच

निर्माणाधीन मंदिर क्षति मामले में आरोपी पुलिस हिरासत में | DS7NEWS NETWORK DUNGLA
  रिपोर्टर: अरविंद सिंह सारंगदेवोत 
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़ डूंगला कस्बे में स्थित निर्माणाधीन शिव मंदिर को क्षतिग्रस्त करने की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 7 जुलाई को डूंगला से भानाखेड़ी मार्ग स्थित रामेश्वरम महादेव मंदिर में सामने आई थी।

मामले में मंदिर के पुजारी हीरालाल जाट द्वारा दी गई रिपोर्ट पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की और जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देशन में, एएसपी सरिता सिंह और डीएसपी देशराज कुलदीप के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित की गई।

इस टीम में डूंगला थानाधिकारी अमृतलाल उपनिरीक्षक सहित निम्बाहेड़ा, मंगलवाड़, निकुंभ थानों के अधिकारी और साइबर सेल की टीम शामिल रही। पुलिस ने तकनीकी सहायता और सघन तलाश के बाद डूंगला के मुस्लिम मोहल्ला निवासी 28 वर्षीय सलमान खां मेवाती पुत्र अजीज खां उर्फ बुग्गा मेवाती को गिरफ्तार किया।

आरोपी को न्यायालय में पेश कर पीसी रिमांड पर लिया गया है, जिससे आगे की पूछताछ जारी है। पुलिस द्वारा अन्य संलिप्त लोगों की तलाश भी जारी है।

🔹 टीम में शामिल अधिकारी:

अमृतलाल (थानाधिकारी डूंगला)

रामसुमेर (थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेड़ा)

भगवानलाल (थानाधिकारी मंगलवाड़)

रामसिंह (थानाधिकारी निकुंभ)

साइबर सेल के कानि. रामावतार

डूंगला के कानि. ओमप्रकाश (विशेष योगदान)
DS7NEWS NETWORK DUNGLA
📝 रिपोर्टर अरविंद सिंह सारंगदेवोत
 DS7NEWS NETWORK  हर खबर सबसे पहले, सबसे सटीक

Post a Comment

Previous Post Next Post