सावन मास की शुरुआत पर उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने किया शिव पूजा-अर्चना, मांगा प्रदेश के लिए कल्याण का आशीर्वाद
डीएस सेवन न्यूज जयपुर | सावन मास के पावन आरंभ पर शुक्रवार को राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने सिटी पैलेस स्थित राजराजेश्वर शिव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया।
दीया कुमारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जल और दुग्ध से शिवलिंग का रुद्राभिषेक किया। मंदिर परिसर शिव भक्ति में डूबा नजर आया, जहां फूलों की सुगंध, धूप-दीप की लौ और घंटियों की मधुर ध्वनि से आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। पूजा के दौरान कई महिलाएं और कन्याएं भी मौजूद रहीं।
इस अवसर पर दीया कुमारी ने कहा,
"सावन का महीना आत्मिक ऊर्जा और भक्ति का प्रतीक है। यह समय न केवल ईश्वर भक्ति का, बल्कि आत्मनिरीक्षण और परोपकार का भी होता है।"
उपमुख्यमंत्री ने भगवान शिव से प्रदेश में शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की और प्रदेशवासियों को श्रावण मास की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
DS7 NEWS NETWORK के लिए जयपुर से विशेष रिपोर्ट
Tags
Breaking News