उदयपुर फाइल्स' की रिलीज पर दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाई अंतरिम रोक

उदयपुर फाइल्स' की रिलीज पर दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाई अंतरिम रोक
डीएस सेवन न्यूज फिल्म उदयपुर फाइल्स को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. उदयपुर फाइल्स फिल्म 11 जुलाई को रिलीज होने वाली थी. लेकिन अब इस फिल्म के रिलीज पर फिलहाल रोक लगा दी गई है. उदयपुर के चर्चित कन्हैयालाल हत्याकांड पर बनी फिल्म उदयपुर फाइल्स के ट्रेलर रिलीज होने के बाद से विवादों में घिरा है. हाल ही में इसके रिलीज पर रोक को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी. हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने इसे अपने अधिकार से बाहर बताते हुए खारिज कर दिया गया था. वहीं मामला दिल्ली हाई कोर्ट में जाने के बाद 10 जुलाई को सुनवाई के बाद फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी गई है

Post a Comment

Previous Post Next Post