चित्तौड़गढ़ किले में लेपर्ड की दस्तक, नीलगाय का शिकार कर गया तेंदुआ
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़ दुर्ग में बुधवार देर रात तेंदुए (लेपर्ड) की मौजूदगी ने हड़कंप मचा दिया। यह मूवमेंट रात करीब 3:30 बजे हनुमान पोल के पास देखा गया।
दुर्ग पर तैनात सुरक्षा जवान महेंद्र कुमार धाकड़ ने सबसे पहले लेपर्ड को देखा और तत्काल एसआईएस सुपरवाइजर देवेंद्र सिंह सोलंकी को सूचना दी।
सोलंकी मौके पर पहुंचे और देखा कि तेंदुआ एक पेड़ के पास खड़ा था। जैसे ही गाड़ी की हलचल हुई, वह एक दीवार पर जाकर बैठ गया। उन्होंने इस पूरी घटना को मोबाइल में रिकॉर्ड भी कर लिया, जिससे लेपर्ड की पुष्टि हुई।
तेंदुए ने किया नीलगाय का शिकार
गुरुवार सुबह जब कर्मचारी ड्यूटी पर लौटे तो हनुमान पोल के पास एक मरी हुई नीलगाय दिखाई दी। उसका पिछला हिस्सा खाया हुआ था, जिससे साफ संकेत मिला कि यह शिकार लेपर्ड ने ही किया है। किले क्षेत्र में और कोई बड़ा शिकारी नहीं है।
वन विभाग सक्रिय
जानकारी मिलने पर नाकेदार झूमर राम ने तुरंत वन विभाग को अलर्ट किया। कुछ देर में विभाग की टीम मौके पर पहुंची, शव को हटाया गया और जांच शुरू कर दी गई है।
टीम यह पता लगा रही है कि तेंदुआ किले में कैसे आया और क्या वह अब भी आसपास है।
बढ़ाई गई सुरक्षा
पर्यटकों और स्टाफ की सुरक्षा को देखते हुए किले और आस-पास की निगरानी और कड़ी कर दी गई है। वन विभाग की टीमें अब लगातार गश्त कर रही हैं
लेपर्ड की मूवमेंट का वीडियो DS7NEWS NETWORK पर जल्द जारी किया जाएगा।
बने रहिए DS7 News Network के साथ – चित्तौड़गढ़ की हर बड़ी खबर सबसे पहले।
Tags
Breaking News