निम्बाहेड़ा में बड़ा खुलासा: टैंकर से डीज़ल निकालते दो युवक धराए, 3000 लीटर पैट्रोलियम जब्त
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़, निम्बाहेड़ा सदर पुलिस ने देर रात एक महत्वपूर्ण कार्रवाई को अंजाम देते हुए अवैध डीज़ल डीलिंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से दो युवकों को गिरफ्तार करते हुए 3 हजार लीटर पैट्रोलियम पदार्थ, एक पिकअप वाहन और एक टैंकर जब्त किया है।
पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के निर्देशानुसार जिले में अवैध पैट्रोलियम पदार्थ की गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में एएसपी सरिता सिंह के मार्गदर्शन और डीएसपी बद्रीलाल के सुपरविजन में कार्रवाई की गई।
सदर थानाधिकारी संजय शर्मा के निर्देशन में पुलिस टीम गश्त पर थी, तभी गुप्त सूचना मिली कि सागर होटल के पास दुर्गा ट्रांसपोर्ट क्षेत्र में एक टैंकर से पिकअप वाहन में डीज़ल ट्रांसफर किया जा रहा है। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तो देखा कि एक टैंकर से खुलेआम पिकअप में डीज़ल भरा जा रहा था।
मौके से टैंकर चालक जगदीश (40 वर्ष), निवासी मानक्यास, भीलवाड़ा और पिकअप चालक शाहरूख खान (29 वर्ष), निवासी डूंगला, चित्तौड़गढ़ को हिरासत में लिया गया।
सूचना मिलते ही डीएसओ हितेश जोशी और डीएसपी निम्बाहेड़ा मौके पर पहुंचे। पैट्रोलियम पदार्थ का निरीक्षण किया गया और जांच में कुल 3000 लीटर अवैध डीज़ल पाया गया। डीएसओ ने सैंपल लेकर परीक्षण के लिए भेजे हैं।
पुलिस ने टैंकर और पिकअप को ज़ब्त कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है
अब सवाल यह है — आखिर इतनी भारी मात्रा में डीज़ल कहां से आया और कहां भेजा जाना था?
DS7NEWS NETWORK Nimbaheda
Tags
Breaking News