राजसमंद खमनोर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल ACB के हत्थे चढ़ा, रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया
डीएस सेवन न्यूज उदयपुर, राजसमंद जिले के खमनोर थाना परिसर से भ्रष्टाचार का एक और मामला सामने आया है, जहां तैनात हेड कांस्टेबल को एसीबी की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया।
सूत्रों के अनुसार, आरोपी हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार — जो कि थाना प्रभारी शैतान सिंह नाथावत का रीडर बताया जा रहा है — ने परिवादी से लूट के एक प्रकरण में नाम नहीं जोड़ने और जब्त गाड़ी छोड़ने की एवज में 20 हजार रुपए की मांग की थी।
परिवादी द्वारा इसकी शिकायत उदयपुर एसीबी में की गई थी। जांच के बाद ACB टीम ने जाल बिछाकर कृष्ण कुमार को रिश्वत की रकम लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी हेड कांस्टेबल इससे पहले भी परिवादी से 35 हजार रुपए ले चुका था। फिलहाल पुलिस थाना खमनोर में मामले की जांच जारी है और ACB की कार्रवाई आगे भी संभावित है।
Tags
Breaking News