नागौर: खेत से 1441 किलो डोडा पोस्त बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

नागौर: खेत से 1441 किलो डोडा पोस्त बरामद, एक आरोपी पकड़ा गया
DS7NEWS NETWORK 
कमलेश आमेटा की रिपोर्ट | जयपुर, 04 अगस्त
डीएस सेवन न्यूज नशे के खिलाफ अभियान के तहत नागौर जिले की पांचौड़ी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एक खेत में छापा मारकर 1441 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया है। इस मामले में भेड़ गांव निवासी श्रवणराम विश्नोई को मौके से गिरफ्तार किया गया है।

सूचना एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) के जरिए मिली थी, जिसके बाद स्थानीय पुलिस को कार्रवाई के लिए सूचित किया गया। खेत में 50 कट्टों में डोडा पोस्त छिपाकर रखा गया था।

आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि यह माल जोधपुर जिले के करवड़ थाना क्षेत्र से आया था और इसे टांकला गांव के एक व्यक्ति को पहुंचाना था। इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य दो संदिग्धों की तलाश जारी है।

इस कार्रवाई में थाना स्तर की पुलिस टीम शामिल रही, जिसमें निरीक्षक, उप निरीक्षक व कांस्टेबल स्तर के अधिकारी सम्मिलित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post