उदयपुर-पिंडवाड़ा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, एसिड टैंकर पलटने से चालक की जलकर मौत

उदयपुर-पिंडवाड़ा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, एसिड टैंकर पलटने से चालक की जलकर मौत
डीएस सेवन न्यूज उदयपुर। सोमवार सुबह घसियार के पास उदयपुर-पिंडवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक भयानक हादसा हो गया। एक एसिड से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया और देखते ही देखते उसमें आग लग गई। हादसे में चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग टीम और बड़ागांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल की गाड़ियां भी तुरंत मौके पर रवाना हुईं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

हादसे के बाद टैंकर में भरा तेज़ाब हाईवे पर फैल गया, जिससे रास्ता खतरनाक हो गया। एहतियातन प्रशासन ने हाईवे पर एक तरफा यातायात व्यवस्था लागू कर दी है। पुलिस ने मृतक चालक के शव को मोर्चरी में रखवाया है।

फिलहाल मामले की जांच जारी है।


Post a Comment

Previous Post Next Post