निम्बाहेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महाराष्ट्र से चुराई गई बीएसएनएल की भारी मात्रा में केबल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

निम्बाहेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महाराष्ट्र से चुराई गई बीएसएनएल की भारी मात्रा में केबल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार 🚛
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ाजिले की निम्बाहेड़ा कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 4 टन से ज्यादा वजन की बीएसएनएल की केबल चोरी का खुलासा किया है। इस मामले में तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से चोरी का माल और घटना में प्रयुक्त वाहन भी जब्त किया गया है।

जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्रवाई को एएसपी सरिता सिंह एवं डीएसपी बद्रीलाल राव के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया।

थानाधिकारी रामसुमेर मीणा के निर्देशन में एएसआई सूरज कुमार व उनकी टीम — हैड कांस्टेबल हरविन्द्र सिंह, कांस्टेबल राकेश, रामकेश, विजय सिंह, रणजीत, हेमंत कुमार व सरियाराम — ने जलिया चेक पोस्ट पर की जा रही नियमित नाकाबंदी के दौरान एक बॉडी कंटेनर को संदिग्ध मानते हुए रोककर जांच की।

जांच के दौरान कंटेनर से काले रंग की मोटी बीएसएनएल केबल के कटे हुए टुकड़े बरामद हुए, जिन पर "S.I.I.L SILVASSA 1997 1200 PRS 0.4 MM DOT" अंकित था। ये टुकड़े लगभग 25 से 26 फीट लंबाई के पाए गए और इनका कुल वजन करीब 4610 किलोग्राम मापा गया। केबल के साथ एक बड़ी आरी (कट्टर) भी मिली, जिससे यह संदेह पुख्ता हुआ कि यह माल चोरी कर यहां लाया गया है।

पुलिस ने न सिर्फ केबल और कट्टर को जब्त किया, बल्कि चोरी में प्रयुक्त वाहन कंटेनर को भी भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 106 के तहत कब्जे में ले लिया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है:
🔹 बलवान सिंह (55), निवासी कलोई (झज्जर, हरियाणा)
🔹 असलम खान (37), मूल निवासी बुलंदशहर (यूपी), वर्तमान में दिल्ली के तिलक नगर में रह रहा
🔹 शाहरूख (26), निवासी कासगंज (यूपी), वर्तमान पता विष्णु गार्डन, पश्चिम दिल्ली

तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले में आगे और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि यह केबल महाराष्ट्र से चोरी कर राजस्थान लाई गई या रास्ते में ही कहीं वारदात को अंजाम दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post