मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का डबोक आगमन, बांसवाड़ा व सलूम्बर के कार्यक्रमों में होंगे शामिल
डीएस सेवन न्यूज उदयपुर, राजस्केथान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को डबोक एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी, राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी एवं जिला कलेक्टर नमित मेहता ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
मुख्यमंत्री यहां से हेलीकॉप्टर के माध्यम से बांसवाड़ा रवाना हुए, जहां कॉलेज मैदान में आयोजित ‘पीएम किसान सम्मान निधि’ की 20वीं किश्त वितरण समारोह एवं "किसान संवाद" कार्यक्रम में वे शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने किसानों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को सुना और सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।
बांसवाड़ा के बाद मुख्यमंत्री सलूम्बर जिले के धोलागढ़ धाम पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम में भाग लिया। यहां से वे पुनः डबोक एयरपोर्ट लौटे और विशेष विमान द्वारा जयपुर के लिए प्रस्थान किया।
Tags
Breaking News