उदयपुर: कोडियात रोड स्थित रिसॉर्ट में देर रात रेव पार्टी पर पुलिस का छापा, 50 से अधिक युवक-युवतियां पकड़े गए

उदयपुर: कोडियात रोड स्थित रिसॉर्ट में देर रात रेव पार्टी पर पुलिस का छापा, 50 से अधिक युवक-युवतियां पकड़े गए
डीएस सेवन न्यूज उदयपुर  शहर के कोडियात रोड क्षेत्र में स्थित एक निजी रिसॉर्ट में देर रात पुलिस ने रेव पार्टी पर कार्रवाई करते हुए करीब 50 से अधिक युवक-युवतियों को हिरासत में लिया है। इस पार्टी में नशे और म्यूजिक की आड़ में आपत्तिजनक गतिविधियां चल रही थीं।

सूत्रों के मुताबिक, मौके से कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की गईं, जिनमें शराब की बोतलें, हुक्का सेटअप और अन्य मादक पदार्थ शामिल हैं। कार्रवाई की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और सभी को पकड़ लिया।
पार्टी में शामिल युवतियों में से कुछ मौके से भागने की कोशिश भी करती दिखीं, जिन्हें पुलिस ने समझाइश देकर सुरक्षित नीचे उतारा। कुल मिलाकर 11 युवतियां और करीब 38 युवक पार्टी में मौजूद थे।

इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व डीएसपी सूर्यवीर सिंह राठौड़ ने किया। पुलिस को जैसे ही सूचना मिली, रात करीब 10:30 बजे यह ऑपरेशन शुरू किया गया, जो देर रात तक जारी रहा। फिलहाल पकड़े गए सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है कि वे कहां से आए थे और इस आयोजन में कौन जिम्मेदार था।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, इनमें से कई युवक-युवतियां गुजरात व आसपास के बड़े शहरों से यहां पहुंचे थे। आयोजन के पीछे किसका हाथ है, इस पर जांच जारी है।

रिसॉर्ट संचालक की भूमिका भी संदेह के घेरे में है, क्योंकि बिना अनुमति के इस तरह का आयोजन होना गंभीर लापरवाही मानी जा रही है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच के बाद संबंधित धाराओं में केस दर्ज करने की तैयारी में है।
फिलहाल, इस बड़ी कार्रवाई को लेकर पुलिस  जल्द ही मामले का खुलासा करेगी

Post a Comment

Previous Post Next Post