वारदात के समय दुकान में मौजूद महिला कर्मचारी के साथ मारपीट और छेड़छाड़ का प्रयास भी किया गया। आग बुझाने की कोशिश करने पर कर्मचारियों को लकड़ी से मारा गया।
दिनेश शर्मा का कहना है कि 10 अगस्त को भी उन्होंने देवगढ़ थाने में इसी पक्ष के लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि घटना के बाद पुलिस को कई बार फोन किया गया, फिर भी सहायता नहीं मिली। उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
प्रतापगढ़ से अनिल जटिया की रिपोर्ट
Tags
Breaking News