डीएस सेवन न्यूज राजसमंद के आमेट के जिलोला में एक पैंथर बंधे हुए कुएं में गिर गया। बताया जा रहा है कि पैंथर पानी की तलाश में यहां पहुंचा था। गुर्राने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने उसे कुएं में चट्टान पर बैठे देखा। इलाके में पहले भी पैंथर की मौजूदगी देखी जा चुकी है, जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। सूचना के बावजूद वन विभाग की टीम अब तक मौके पर नहीं पहुंची है।
Tags
Breaking News