जावर माइंस डीएस सेवन न्यूज डाया बांध में युवक का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस कर रह पड़ताल
जावर माइंस | 1 अगस्त 2025
डाया बांध में शुक्रवार को एक युवक का शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची जावर माइंस थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक की जेब से एक पहचान-पत्र (पेन कार्ड) बरामद हुआ है, जिस पर यशवंत कलाल पुत्र भगवतीलाल कलाल लिखा हुआ मिला। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पहचान की पुष्टि अन्य दस्तावेजों और परिजनों से संपर्क के बाद ही की जाएगी।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक की मृत्यु कैसे हुई – यह दुर्घटना, आत्महत्या या किसी और कारण से हुई है, यह स्पष्ट होना अभी बाकी है।
फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की विधिवत जांच में जुटी हुई है।
Tags
Breaking News