विठोली गांव में पैंथर का कहर: खेत में चर रहे बैल को बनाया निशाना, ग्रामीणों में भय का माहौल
डीएस सेवन न्यूज घासा उपखंड के विठोली गांव में गुरुवार सुबह एक पैंथर के हमले ने ग्रामीणों को दहला दिया।
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी केशु लाल पालीवाल का बैल खेत में अकेला चर रहा था, तभी अचानक पैंथर ने उस पर हमला कर दिया।
इस घटना की भनक सबसे पहले पास ही खेत में मौजूद ग्रामीण भजाराम को लगी। उन्होंने तत्काल गांव में सूचना दी, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। भीड़ को देख पैंथर वहां से भाग खड़ा हुआ और जंगल की ओर निकल गया।
घटना की सूचना वन विभाग को दी गई, जिस पर वनकर्मी देवेंद्र मेघवाल मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। विभाग ने मृत बैल का पोस्टमार्टम करवा कर आवश्यक रिपोर्ट तैयार की।
ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में बीते कुछ समय से पैंथर की गतिविधियां लगातार देखी जा रही हैं। इससे पहले भी मवेशियों पर हमले हो चुके हैं। अब गांववासियों ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए वन विभाग से पिंजरा लगाकर पैंथर को पकड़ने की मांग की है।
Tags
Breaking News