चित्तौड़गढ़ विधायक आक्या ने ‘उदयपुर फाइल्स’ देखी, आतंकवाद के समूल खात्मे की कही बात"

डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने मंगलवार को मार्निंग क्लब के सदस्यों के साथ फिल्म उदयपुर फाइल्स देखी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति में अहिंसा का महत्व प्राचीन काल से रहा है, किंतु कुछ संगठन और व्यक्ति अपने स्वार्थ के लिए समाज में अशांति फैलाने का प्रयास करते हैं। ऐसे आतंकवादियों को समाप्त करना आवश्यक है।

उन्होंने उदयपुर में कन्हैयालाल दर्जी की हत्या को याद करते हुए कहा कि यह घटना पूरे देश के लिए अत्यंत पीड़ादायक रही थी, जिसने लोगों को आतंकवाद के विरुद्ध एकजुट होकर खड़े होने का संदेश दिया। उदयपुर फाइल्स जैसी फिल्में समाज में जागरूकता लाने में सहायक हैं।

फिल्म प्रदर्शन के दौरान पूर्व सभापति सुशील शर्मा, उपसभापति भरत जागेटिया, शैलेन्द्र झंवर, भोलाराम प्रजापत, एडवोकेट ओमप्रकाश शर्मा, रोहिताश्व जाट, नवीन पटवारी, दिनेश चतुर्वेदी, क्लब अध्यक्ष गोपाल जाजू, सतपाल दुआ, जगदीश मण्डोवरा, शिवराजसिंह, अनिल सुराणा, रवि मेनारिया, विक्रम गवारिया, अर्जुन गील, गणेश प्रजापत, राजन माली, विनीत तिवारी, संजय सिसोदिया, हंसराज सुहालका, मिठुलाल जायसवाल, अनिल तंबोली, राजकुमार तोलंबिया, युवराज आर्य, मोनू सलूजा, नानालाल मेनारिया, रवि विराणी, रेनु मिश्रा, अलिता वीरवाल, रेखा शक्तावत, चांदनी गौड़, दीपक वर्मा, पंकज सेन, मृदुल जोशी, राजेश शर्मा, कैलाश जीनगर, पीनू मेनारिया, योगेश आसनानी, राजेन्द्र सोनी, प्रफुल्ल त्रिवेदी, लक्ष्मण सिंह, दिनेश बंजारा, रवि बैरागी, सुखदेव बंजारा, शुभम सुहालका, निहाल सिंह, गजेन्द्र लढ्ढा, संजय गर्ग, खुशपाल सिंह नरधारी सहित कई सदस्य उपस्थित थे।


Post a Comment

Previous Post Next Post